Bhooth Bangla Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बॉक्स ऑफिस हॉरर कॉमेडी का धमाका करने को तैयार है. जिसका सबूत आज मेकर्स ने फिल्म के टीजर में दिया है. दरअसल, अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म का बहुत मजेदार और भूतियां है. जिसे देखते हुए आप पेट गुदगुदी और दिल में डर दोनों ही महसूस करेंगे. इसके साथ ही टीजर में आपको अक्षय कुमार का वो शरारती अंदाज भी दिखेगा, जिसे उनकी पिछली कुछ फिल्मों मिल किया जा रहा था. चलिए आपको इस ट्रेलर के बारे बताते हैं.
कैसा है ‘भूत बंगला’ का टीजर?
‘भूत बंगला’ के टीजर की शुरुआत एक घने काले जंगल से होती है, जहां लोग रात के अंधेरे में अचानक गायब हो जा रहे हैं. इसके बाद असरानी की आवाज में बताया जाता है कि मंगलपुर में कभी कोई शादी नहीं करता, क्योंकि अगर किसी ने ऐसा किया तो उसे वदुसुर मार डालेगा. इसके बाद टीजर में परेश रावल और राजपाल यादव की एंट्री होती है जो पूछते हैं कि ये वदुसुर कौन है? जिसके बाद टीजर में अक्षय कुमार आते हैं और कहानी आगे बढ़ती लगती है.
अक्षय कुमार का शरारती अंदाजा
टीजर में दिखाया जाता है कि अक्षय कुमार को मंगलपुर गांव के एक पुराने महल से भूत भगाने का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है. टिजर में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल अपने जबरदस्त पंचलाइन्स से कॉमेडी का लेवल बढ़ा देते हैं. इसके अलावा असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौजूदगी टीजर को और ज्यादा मजेदार बना देती है. टीजर देख कर तो यहीं लग रहा है कि थिएटर में फैंस फिर से ‘भूल भुलिइयां’ वाला मैजिक देखेंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
डायरेक्शन प्रियदर्शन के डायरेक्शन ने बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को अक्षय कुमार प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम किरदार में हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.