अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने फिल्म भूत बंगला से वापसी की है. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मूवी 200 करोड़ के करीब पहुंच गई हैं. वहीं, इस मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और दुनिया भर में मूवी ने कितनी कमाई की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फिल्म ने 11 दिनों में कमाए इतने करोड़
भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू से 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा ओपनिंग डे पर 12.25करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 6.75 करोड़, पांचवे दिन 8 करोड़, छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़, नौवें दिन 10.75 करोड़, दसवें दिन 12.50 करोड़, 11वें दिन 3.65 करोड़ का भारत में कलेक्शन किया है.
मूवी ने 12वें दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने 12वें दिन 3.39 करोड़ का कारोबार किया है. यह कलेक्शन मूवी ने 8.30 बजे तक किया है. फिल्म के अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. फिल्म ने दुनिया भर में 11 दिनों में 188.75 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
भूत बंगला अक्षय कुमार के लिए एक बेहतर फिल्म साबित हुई है, जिससे उन्होंने अपना कमबैक कर लिया है. बता दें कि इसके बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दो और फिल्मों में साथ काम करने वाले हैं. वह हैवान और भूत पुलिस 2 में काम करेंगे. वहीं, बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- आमिर खान ने कंफर्म किया 3 Idiots का सीक्वल, 10 साल बाद फिर लौटेगा रैंचो, राजू और फरहान का जादू