-विज्ञापन-

B’day Special: इन विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं पूजा बेदी, सलमान खान से लिया था पंगा

Bollywood News In Hindi: 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में से एक पूजा बेदी (Pooja Bedi) अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं। पूजा बेदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे विवादित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं आज वो अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट (Pooja Bedi Birthday) कर रही हैं और उनके इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछी बातें।

Pooja Bedi reveals that her kids Alaya and Omar persuaded her to get  married again : Bollywood News - Bollywood Hungama
पूजा बेदी (Pooja Bedi Birthday) का जन्म 11 मई 1970 को मुंबई में हुआ। वो दिग्गज एक्टर कबीर बेदी और मशहूर मॉडल प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्होंने भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सोचा और साल 1991 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया। पूजा बेदी ने 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली।

Pooja Bedi tests Covid positive, says 'it was her choice to stay  unvaccinated'

कबीर बेदी ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांझ के साथ शादी की थी। इससे पूजा काफी नाराज थीं और वह शादी में शामिल भी नहीं हुई थीं। जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया था। कहा जाता है इसमें उन्होंने ड परवीन दुसांझ और पिता को लेकर विवादित बयान दिया था।

Pooja Bedi: Carving a Path to All-Round Wellness - Digital First Magazine

काफी समय पहले पूजा बेदी ने एक चैट शो को होस्ट किया था। इस शो में स्टार्स को बुलाया जाता था और उनसे चर्चा की जाती थी। पूजा के शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan को भी बुलाया गया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन के बाल काले और दाढ़ी सफेद हुआ करती थी उनका ये लुक लोगों को बहुत पसंद आता था।

Pooja Bedi Member of Della Leaders Club, Mumbai Chapter

पूजा ने अमिताभ के इसी लुक को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद पूजा बेदी ने आरोप लगाया था कि अमिताभ ने बाद में प्रोडक्शन को कहा था कि वो इस एपिसोड को टेलीकास्ट नहीं करें। इतना ही नहीं साल 2011 में पूजा बेदी बिग बॉस 5 में शामिल हुई थी लेकिन वो बहुत जल्द इस शो से बाहर हो गई थीं।

Pooja Bedi tests positive for COVID-19, says it was her choice to not get  vaccinated : Bollywood News - Bollywood Hungama

इसके बाद उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) पर भी भेदभाव का आरोप लगाया था। पूजा बेदी का आरोप था कि सलमान इस शो में महक चहल को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। पूजा बेदी की इस बात से सलमान खान काफी नाराज हुए थे।

Latest

Don't miss

Shraddha Arya: बिना मेकअप के इस ड्रेस में ट्रोल हो गईं श्रद्धा आर्या, ट्रोलर्स सुना रहे खरी खोटी

Shraddha Arya: टीवी इंडस्ट्री की चहेती बहु श्रद्धा आर्या को कौन नहीं जानता। वे टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।...

Dipika Chikhlia: एक बार फिर सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देख इमोशनल हुए फैंस, ये रहा Video

Dipika Chikhlia: रामायण फेम दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जानता। 80 के दशक में आए "रामायण" में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। यह...

Flaxseed and Sesame Chutney : कभी सुनी है अलसी और तिल की हेल्दी चटनी, आज जानिए ईजी रेसिपी

Flaxseed and Sesame Chutney: अलसी और तिल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here