Azaad Trailer Release: बॉलीवुड में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन की एंट्री हो गई है। दोनों स्टार किड्स अपकमिंग फिल्म 'आजाद' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। बीते दिन इस फिल्म का गाना 'उई अम्मा' रिलीज हुआ था। गाने में राशा के मूव्स ने रवीना टंडन की याद दिला दी थी। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।
कैसा है फिल्म 'आजाद' का ट्रेलर
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'आजाद' में अंग्रेजों के दौर की कहानी को दिखाया गया है। इसमें 'आजाद' नाम के एक घोड़े ने लीड रोल निभाया है जो डाकू विक्रम सिंह है। इसका रोल अजय देवगन निभा रहे हैं, जो गांव वालों के लिए एक मसीहा बनकर फिल्म में उभरते हैं। फिल्म के ट्रेलर में राशा और अमन की लव स्टोरी भी दिखाई गई है। इसमें अमन अपने प्यार के लिए पागल होता है। ये प्यार को पाने के लिए डाकू बनने तक को तैयार रहते हैं। इनको वफादार घोड़े की जिम्मेदारी भी मिलती है।
'काई पो चे', 'रॉक ऑन' और 'केदारनाथ' जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने 'आजाद' फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, राशा थडानी और अमन देवगन के अलावा डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। 'आजाद' 17 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। 'आजाद' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म 'इमरजेंसी' से होने वाला है। वहीं, आज 6 जनवरी को कंगना ने भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज किया है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कंगना को फैंस पसंद करते हैं या फिर बॉलीवुड की नई जोड़ी राशा-अमन को।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey का बॉयफ्रेंड कौन? झूठा निकला मां का दावा, मिस्ट्री मैन के नाम से उठा पर्दा!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.