---विज्ञापन---

निधन से 39 दिन पहले बहुत खुश थी Asha Bhosle, किया था दिल खोलकर डांस; वायरल हो रहे आखिरी वीडियो

Asha Bhosle Last Public Appearance Video Viral:मशहूर और दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से 39 दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Asha Bhosle’s Last Public Appearance Video Viral: भारतीय सिनेमा की मशहूर और दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, उर्मिला मंदोडकर, करण औजला, और अनुपम खेर तक जैसे कई फिल्मी लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिंगर के निधन पर श्रद्धांजलि दी है. एक तरफ जहां पूरा देश आशा भोसले के निधन से दुखी है, वहीं, दूसरी तरफ आशा भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आशा भोसले दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं.

निधन के 39 दिन पहले का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आशा भोसले का ये वीडियो उनके निधन के 39 दिन पहले का है. आशा भोसले का ये आखिरी वीडियो दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का है. जहां उन्हें आखिरी बार देखा गया था. उन्होंने न सिर्फ इस शादी में अपनी मौजूगी दर्ज कराई , बल्कि नवविवाहित जोड़े को मुस्कुराते हुए आशीर्वाद दिया.

---विज्ञापन---

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी

जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी 5 मार्च को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुई थी, जिसमें आशा भोसले सफेद साड़ी पहने नजर आईं. वायरल वीडियो के अलावा, इस शादी फंक्शन से आशा भोसले की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें उन्होंने शादी में आए मेहमानों के साथ फोटो के लिए पोसज देते हुए देखा जा सकता है.

इसके साथ ही सिंगर का एक इवेंट के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है में आशा भोसले को कई सारें लोगों के सामने बेहद खुश और बेफिक्री के साथ गाते और दिल खोलकर नाचते देखा जा सकता है.

आशा भोसले का निधन

बता दें कि आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा भोसले स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उनकी मृत्यु मल्टि ऑर्गन फेलियर के कारण हुई. उन्होंने कहा, ‘यह दुखद खबर है कि आशा भोसले का निधन हो गया. वह कई बीमारियों से पीड़ित थीं और कई ऑर्गन के फेल होने के कारण उनका निधन हो गया…’ उनके बेटे आनंद भोसले के अनुसार, सिगंर का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4:00 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

First published on: Apr 13, 2026 10:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.