Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

माही विज-नदीम मामले में आया सलमान खान की बहन अर्पिता का रिएक्शन, बोलीं- किस दुनिया में…

माही विज-नदीम की डेटिंग की अफवाहों पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपनी बातें रखी हैं.

Arpita Khan on Mahhi Vij: टीवी की मशहूर अदाकारा माही विज हाल ही में अपनी एक पोस्ट से सुर्खियों में छा गईं, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त नदीम को बर्थडे विश करते हुए एक लंबा चौड़ा लेटर लिखा था. इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के नदीम के साथ संबंध होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं जय भानुशाली से तलाक के बाद उन्हें लोग काफी ट्रोल भी करने लगे. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी सफाई देते हुए ट्रोलर्स को खूब खरी खोटी सुनाई. इसके बाद एक्ट्रेस के सपोर्ट में अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली आई. वहीं अब इस मामले में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है.

अर्पिता खान का रिएक्शन

माही विज की पोस्ट को अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और लिखा, “नदीम अगर आप जैसे इंसान को भी बुरा-भला कहा जा सकता है, तो मुझे हैरानी होती है कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं.”

---विज्ञापन---

अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली ने भी किया सपोर्ट

माही विज की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ. बता दें कि नदीम सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं. वो कई बार सलमान के बर्थडे पार्टी और परिवारिक इवेंट में आते-जाते दिखे हैं. नदीम की सलमान खान और उनकी से काफी अच्छे रिश्ते हैं. ट्रोल होने के बाद अंकिता लोखंडे ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में एक लंबा पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि नदीम जय और माही के अच्छे दोस्त हैं. वहीं इसी पोस्ट को जय भानुशाली ने रिशेयर किया और कहा कि उनके बयान में विलेन कोई नहीं था. लेकिन लोग विलेन बना रहे हैं.

First published on: Jan 12, 2026 09:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.