-विज्ञापन-

एब्स फ्लॉन्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने दिखाई अपनी बॉडी, 15 महीने में एक्टर कैसे हुए फैट से फिट-जानें

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो कि अपनी दमदार फिटनेस और बॉडी के लिए जाने जाते है। हालांकि बॉडी बनाने के पीछे अर्जुन कपूर की कहानी काफी मोटिवेशनल है, ये कहना गलता नहीं होगा। क्योंकि अर्जुन कपूर बचपन से काफी मोटे थे और वो अपनी बॉडी पर ज्यादातार ध्यान भी नहीं दिया करते थे। लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री से पहले 50 किलो वजन घटाया था। इसी बीच अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर ने अपने बढ़े हुए वजन को मेंटेन कर लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

 

दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर की है। इसी के साथ एक्टर ने बताया है कि पिछले साल उनका वजन दोबारा बढ़ गया था। ऐसे में सालभर मेहनत करने के बाद अर्जुन एक बार फिर फिट हो गए हैं। वहीं एक्टर ने योग को भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बना लिया है।

पहली फोटो में अर्जुन कपूर को एकदम फिट लुक में देखा जा सकता है। ये एक मिरर सेल्फी है, जिसमें अर्जुन अपनी एब्स को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर को दुखी चेहरा बनाते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में वो थोड़े से मोटे हैं और उनके एब्स भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अपने पायजामे में भी वो ठीक से फिट नहीं हो पा रहे हैं।

अर्जुन ने अपनी फोटो पर ये भी साफ -साफ बताया है कि उनकी पहली फोटो मई 2022 की है और दूसरी फरवरी 2021 की। इन फोटोज को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ’15 महीने मैंने खुद पर काम किया है। क्यूट महसूस कर रहा हूं और बाद में ये पोस्ट बिल्कुल डिलीट नहीं करूंगा, क्योंकि मैं इस जर्नी पर बेहद गर्व करता हूं।’

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे लिखा, ‘फरवरी 2021 से मई 2022 तक, यह सब करना मेरे लिए मुश्किल था और मैं खुश हूं कि मैं अपने रास्ते पर बना रहा। मैं मानता हूं कि ट्रैक पर रहना मुश्किल था। अभी भी है, लेकिन मुझे पिछले 15 महीनों से जो महसूस हो रहा है वो बहुत पसंद है। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।’

 

खुद से प्यार करने की बात कहते हुए अर्जुन ने आगे कहा कि, ‘मेरा मंडे मोटिवेशन अब मैं खुद हूं, ना कि वो लोग जो इंस्टाग्राम पर खुद से प्यार जता रहे हैं। बहुत समय हो गया है जबसे मैंने ऐसा महसूस किया है। ये मैं हूं, जैसा भी हूं मैं हूं (छाती के बालों के साथ)।’

 

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर अब कई तरह के रिएक्शन आने लगे हैं। लोग उनपर अलग-अलग तरह से प्यार बसरा रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों को उनपर गर्व हो रहा है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे बाबा।’ वहीं रणवीर सिंह ने लिखा, ‘हाय गर्मी।’ इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए एक्टर के प्रति अपना प्यार जाहिर किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं भी होती रहती हैं। मलाइका को अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान रखते हुए देखा जाता है। ऐसे में हो सकता है कि अर्जुन कपूर पर भी उनका ही असर हो रहा हो।

 

Latest

Don't miss

Natu Natu: Tesla का लाइट शो देखकर इमोशनल हुए SS Rajamouli, किया ऐसा Tweet

Natu Natu: फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने एक...

50MP कैमरा से लैस OnePlus के धाकड़ 5G फोन पर 14,000 रुपये से अधिक की छूट! Flipkart से जल्द खरीदें

OnePlus 9 5G: अगर आप भी सस्ते में वनप्लस के एक नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए वनप्लस 9 5G...

Natu Natu: Tesla का लाइट शो देखकर इमोशनल हुए SS Rajamouli, किया ऐसा Tweet

Natu Natu: फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने एक अलग ही सुर्खियां बटोर ली हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोगों के...

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here