Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

इस करीबी की मौत से बुरी तरह टूटे Arjun Kapoor, गर्लफ्रेंड Malaika Arora को भी लगा सदमा

Arjun Kapoor Heartbreaking Note: अर्जुन कपूर के घर से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर ने एक बार फिर अपने किसी करीबी को खो दिया है।

Arjun Kapoor Heartbreaking Note: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं। बीते दिनों एक्टर के मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स ने काफी हवा पकड़ी थी। ना सिर्फ अर्जुन के ब्रेकअप बल्कि उनके सोशल मीडिया संसेशन कुशा कपिला के साथ डेटिंग की अफवाहें भी खूब उड़ी थी। मगर हाल ही में मलाइका और अर्जुन को साथ में स्पॉट किया गया था। इसी बीच अब अर्जुन कपूर के घर से एक बुरी खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें:Aishwarya Rai की हमशक्ल Kanwal Cheema के बदले बोल, ट्रोल होने पर PAK मोहतरमा ने लिया यू-टर्न, कहा- ‘मैंने कब कहा मुझे वो पसंद…’

अर्जुन कपूर के करीबी की मौत

दरअसल, अर्जुन कपूर ने एक बार फिर अपने एक करीबी को खो दिया है। जिसके बाद उनपर और उनकी बहन अंशुला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक अपने लव्ड वन्स को खोने के बाद एक्टर पूरी तरह से टूट गए हैं। अर्जुन और अंशुला पहले ही अपनी मां के जाने के गम से उभर नहीं पाए हैं। वहीं, अब उन्होंंने अपने एक और करीबी को खो दिया है और उसकी मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा है।

कौन है मैक्सीमस

दरअसल, अर्जुन कपूर के पेट की मौत हो गई है और उसके चले जाने से एक्टर के घर में मातम छा गया है। अपने डॉग की मौत की खबर को खुद एक्टर ने कंफर्म किया है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है और साथ ही अपने डॉग के लिए एक हार्ट ब्रेकिंग नोट शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि अब उनके डॉग के जाने से कैसे उनकी जिंदगी थम गई है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने डॉग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपने डॉग मैक्सीमस के साथ नजर आ रहे हैं।

अर्जन का हार्टब्रेकिंग नोट

अर्जुन कपूर ने फोटोज के साथ एक लंबा इमोशनल नोट भी शेयर किया है। एक्टर ने लिखा, “दुनिया का सबसे अच्छा लड़का… मेरा मैक्सिमस… सबसे दयालु, सबसे मधुर, सबसे बहादुर, सबसे अच्छे… मुझे तुम्हारी याद आती है मेरा बच्चा… हमारा घर अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मुझे इस बात से नफरत है कि तुम्हें अंश और मुझसे छीन लिया गया है और अचानक मुझे समझ नहीं आया कि घर पर कैसे बैठूं और तुम्हारे आसपास कैसे रहूं…मृत्यु हमारे प्रति कई बार क्रूर रही है और इस बार भी कुछ अलग नहीं लगता…अच्छे और बुरे दोनों दिनों में आपने मुझे और अंशुला को जो खुशी दी, उसके लिए थैक्यू… मुझे उम्मीद है कि आप फ़ुबु चॉकलेट और मां हमारा ध्यान रखेंगे… अपना ख्याल रखना मेरे दोस्त, आराम करो, आराम से सोओ, मेरे जेंटल जायंट, अब तुम अपनी सभी ट्रीट्स के मजे ले सकते हो…मैं तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगा मेरे Maxxxxuuu।”

गर्लफ्रेंड मलाइका को भी लगा सदमा

अर्जुन कपूर की पोस्ट में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट कर अपना दुख जाहिर किया है। मलाइका के अलावा अर्जुन कपूर के कई सेलेब्स फ्रेंड्स ने भी उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर दोनों ही अपने डॉग मैक्सीमस के काफी करीब थे। एक्टर ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें भी तीनों का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। अंशुला ने भी सोशल मीडिया पर मैक्सीमस की फोटोज को शेयर कर एक नोट शेयर किया है।

Latest

Don't miss

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: ‘फुकरे 3’ की आंधी के आगे नहीं टिक पा रही ‘चंद्रमुखी 2’, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) और साउथ स्टार राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2)...

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने कई को छोड़ा पीछे, बनी OTT की सबसे महंगी एक्ट्रेस

Highest Paid Actress On OTT: इस समय हर इंसान पर OTT का जादू छाया हुआ है। फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की फिल्म या...

Jawan Box Office Collection Day 24: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्म जवान ने पिछले 3...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here