Dhurandhar 2 New Songs: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ कुछ ही घंटों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को मेकर्स ने एक खास तोहफा दिया है. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले इसका म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है. मुंबई में ग्रांड इवेंट के दौरान ‘धुरंधर द रिवेंज’ के 5 गाने लॉन्च किए. इन पांच गानों में से दो गाने नए हैं और दो इंस्पायर्ड हैं. वहीं, एक गाना रीमेक किया है. ये सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं.
‘आरी-आरी’
‘धुरंधर 2’ का सबसे पहला गान और फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक ‘आरी-आरी’ एक रिमेक सॉन्ग है. फिल्म के इस गाने को पहले ही रिलीज कर दिया गया था. फिल्म के ‘आरी-आरी’ सॉन्ग को खान साहब, जैस्मीन सैंडलस, नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), सुधीर यदुवंशी और शाश्वत सचदेव ने मिलकर गाया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये गाना पंजाबी लोकगीत ‘बारी-बरसी’ पर आधारित है.
‘मैं और तू’
‘धुरंधर द रिवेंज’ के दो ओरिजिनल गानों में से एक गाना ‘मैं और तू’ है. यह फिल्म का एक रिवेंज सॉन्ग है, जिसे जैस्मीन सैंडलास, रेबल और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज दी है. वहीं, इस गाने के लिरिक्स जैस्मीन सैंडलास और रेबल ने मिलकर लिखे हैं, इस गाने में आपको पंजाक का टच महसूस होगा. फिल्म का यह गाना पूरी तरह से फ्रेश मॉडर्न ट्रैक है.
‘जाइये साजना’
‘धुरंधर द रिवेंज’ के दूसरे ओरिजिनल ट्रेक टाइटल ‘जाइये साजना’ है, जिसे जैस्मीन सैंडलास और सतिंदर सरताज ने मिलकर गाया है. गाने को सुनकर ऐसा लगता है कि ये फिल्म का कोई इमोशनल और दर्दभरा गाना है. इस गाने के लिरिक्स भी जैस्मीन सैंडलास और सतिंदर सरताज ने मिलकर लिखे हैं.
‘मन अटकेया’
फिल्म का ‘मन अटकेया’ गाना प्रसिद्ध सूफी कवि शाह हुसैन की ‘काफी’ से लिया गया है. फेमस पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने सबसे पहले ‘मन अटकेया’ को गाया था. जिसे ‘धुरंधर 2’ के लिए रीक्रिएट किया गया. इस गाने को वैभव गुप्ता, शहजाद अली, टोकन और शाश्वत सचदेव ने मिलकर गाया है.
‘जान से गुजरते हैं’
फिल्म का आखिरी गाना ‘जान से गुजरते हैं’ ये भी नुसरत फतेह अली खान के फेमस कलाम ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ से इंस्पायर्ड है, जिसे सिंगह खान साहब और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज दी है.