एक्ट्रेस मॉडल अनुष्का रंजन बीते लंबे वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी. वहीं, अब अनुष्का और आदित्य पेरेंट्स बन गए हैं. कपल दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. उन्होंने जुड़वा बेटियों का स्वागत किया है. कपल ने अपने बच्चों की खुशी फैंस के साथ शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने बेटियों के नाम का भी खुलासा किया है. बता दें कि कपल ने 2021 में शादी की थी और शादी के पांच साल बाद वे पेरेंट्स बने हैं.

आदित्य ने शेयर की जुड़वा बच्चों की खुशी

दरअसल, आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर देर रात अपने पिता बनने की खुशी शेयर की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं. एक्टर ने एक फोटो शेयर की है. जिसमें लिखा है, "हम यह खबर शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. अपनी बेटियों - वीरा रंजन सील और माही रंजन सील - का स्वागत करते हुए हमारा दिल खुशी से भर गया है. जन्म: 23.08.2026. अनुष्का और आदित्य.

---विज्ञापन---

सेलेब्स और फैंस ने दी अनुष्का-आदित्य को बधाई

इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी बच्चियां हमारी जिंदगी को रोशन करने के लिए आई हैं. हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा है. वीरा- माही." कपल ने अपनी बेटियों का नाम वीरा और माही रखा है. वहीं, जैसे ही आदित्य ने अपनी खुशी शेयर की है, वैसे ही फैंस और तमाम सेलेब्स ने उन्हें जमकर बधाइयां दी. एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं." गौहर खान लिखा, " मेरा बेस्ट बर्थडे, बधाई हो दोस्तों. गॉड ब्लेस यू छोटे बच्चों." एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, करण टैकर, सान्या मल्होत्रा, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी.

IVF से मां बनी अनुष्का रंजन

आपको बता दें कि अनुष्का रंजन बहुत लंबे वक्त से कंसीव करने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि नॉर्मल तरीके से उनके लिए मां बनना मुश्किल हो रहा था और कई दिक्कतें आ रही थीं. जिसके बाद उन्होंने IVF के जरिए मां बनने का फैसला किया. इस जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने 150 इंजेक्शन लगवाए और उसके बाद कहीं उन्हें पेरेंट्स बनने की खुशी मिली.

---विज्ञापन---

चार साल डेटिंग के बाद 2021 में रचाई शादी

आदित्य और अनुष्का की लव स्टोरी को लेकर बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी. दोनों ही एक चैरिटी शो में मिले थे और इसके बाद उनकी दोस्ती हुई. दोनों ने करीब चार साल एक दूसरे को डेट किया और 21 नवंबर 2021 को धूमधाम से शादी की.

यह भी पढ़ें- 8 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस अनुष्का रंजन का फूटा गुस्सा! मुंबई को बताया ‘गंदगी का ढेर’, ट्रैफिक और गड्ढों पर भी निकाली भड़ास

---विज्ञापन---