Tuesday, 10 February, 2026

---विज्ञापन---

वो बदनसीब एक्ट्रेस जिसने ब्लॉकबस्टर फिल्म से की शुरुआत, फिर एक हादसे ने बदल दी पूरी जिंदगी

Actress Birthday Special: बॉलीवुड की एक ऐसी फेमस एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ डेब्यू किया था. एक हादसे ने इस एक्ट्रेस की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया.

Anu Aggarwal Birthday Special
Actress Birthday Special

Actress Birthday Special: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी शुरुआत तो बहुत ही अच्छी और शानदार होती है, लेकिन ये शौहरत उनके पास टिकी नहीं रहती. आज हम भी आपको ऐसी ही एक फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं. जिन्हें जितनी जल्दी सफलता मिली, उतनी ही जल्दी उनसे वो छिन भी गई. इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ डेब्यू किया था, जिसके बाद वो कुछ ही फिल्मों में काम कर पाई थीं कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया और उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की.

DU में जीता गोल्ड मेडल

अनु अग्रवाल का जन्म 11 जनवरी 1969 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की. दिल्ली यूनिवर्सिटी में अनु अग्रवाल ने सोशियोलॉजी में गोल्ड मेडल जीता था. अनु को स्कूल टाइम से ही एक्टिंग करना पसंद था. इसलिए उन्होंने क्लास 7वीं में एक मोनोलॉग में एक्टिंग की. इसके एक साल बाद उन्होंने एक थिएटर ग्रुप शुरू किया. 10वीं कक्षा में अनु ने एक स्क्रिप्ट भी लिखनी शुरू की थी, जिसे बोर्ड एग्जाम की वजह से रोकना पड़ा.

ब्लॉकबस्टर मूवी से की करियर की शुरुआत

इसके बाद अनु ने मॉडलिंग शुरू की. इस बीच उन्हें दूरदर्शन पर साल 1988 में शुरू हुआ सीरियल ‘इसी बहाने’ में करने का मौका मिला, जिसने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दी। इसके बाद अनु ने साल 1990 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इस मूवी ने अनु को रातोंरात स्टार बना दिया, जिसके बाद फिल्मों में उनकी मांग काफी तेजी से बढ़ गई.

एक हादसे ने बदल दी पूरी जिंदगी

फिल्म ‘आशिकी’ के बाद अनु ने साल 1996 तक 9 फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘गजब तमाशा’, ‘थिरुडा थिरुडा’, ‘किंग अंकल’, ‘खाल-नायिका’, ‘जन्म कुंडली’, ‘राम शास्त्र’ और ‘ज्वेल थीफ की वापसी’ जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन साल 1999 में अनु अग्रवाल की कार का भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे के बाद एक्ट्रेस 29 दिनों तक कोमा में रहीं. इसके बाद 2001 में खबर आई कि वो एक संन्यासिनी बन गईं है.

First published on: Jan 10, 2026 12:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.