अन्नू कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं, वह कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में भी घिर जाते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले इंटीमेट सीन्स को लेकर पोल खोली है.
अन्नू कपूर ने खोली बॉलीवुड की पोल
दरअसल, अन्नू कपूर हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में इंटीमेट सीन्स को लेकर पोल खोली और बताया कि कई दफा एक्टर-एक्ट्रेस बहक जाते हैं और कट बोलने के बाद भी रुकते नहीं हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर्स कई बार इंटीमेट सीन्स की आड़ में स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते थे. इस बीच उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया, जिसके कारण एक एक्ट्रेस काफी डर गई थीं और दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं.
डायरेक्टर के कट के बाद भी नहीं रुकते एक्टर्स
अन्नू कपूर ने कहा, "मैंने देखा है कि इंटीमेट सीन्स में कुछ स्टार्स एक्साइटेड हो जाते हैं और फिर वो डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकते हैं. कई लोग ऐसी सिचुएशन का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया."
सहम गई थी एक्ट्रेस
अन्नू कपूर ने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक एक्टर ने इंटीमेट सीन के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा था. इस कारण वह एक्ट्रेस सहम गई थीं और दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं. उन्होंने कहा, "हमारे समय में कोई इंटीमेसी कोच नहीं होते थे. ऐसे कई मौके आते थे, जब लोग रिहर्सल के दौरान स्थिति का फायदा उठा लेते थे. लेकिन मैं अपनी को-एक्ट्रेस से हाल-चाल पूछता था कि क्या आप ठीक हैं?"
अन्नू कपूर वर्क फ्रंट
काम को लेकर बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आए थे, जो कि जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह शॉर्ट फिल्म 'साइलेंट क्राइम्स कॉल 1930' में भी दिखाई दिए थे.
यह भी पढ़ें- ‘किसको लिया है माता सीता के रूप में…’, Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल