बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं. इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन्स करते हुए देखा गया है. आजकल फिल्मों में यह आम बात हो गई है. हालांकि, आज हम एक ऐसे कलाकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था. इतना ही नहीं, इन फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स करने को लेकर उन्हें आज पछतावा होता है, जिसे लेकर उन्होंने खुद खुलकर बात की है.
अन्नू कपूर ने की थी सी-ग्रेड फिल्म, कराया था न्यूड फोटोशूट
दरअसल, हम एक्टर अन्नू कपूर की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड के बेबाक एक्टर्स में गिने जाते हैं और हमेशा अपनी बात खुलकर कहना पसंद करते हैं. हालांकि, कई बार वह अपनी बातों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने इंटीमेट सीन्स और सी-ग्रेड फिल्में करने को लेकर बात की है. इतना ही नहीं, 90 के दशक में अन्नू कपूर ने न्यूड फोटोशूट कराया था.
इस बात का है अन्नू कपूर को पछतावा
अन्नू कपूर ने भानू पाठक के पॉडकास्ट में बात करते हुए कई खुलासे किए. उन्होंने सी-ग्रेड फिल्म में काम करने को लेकर कहा कि, "मजबूरी में सी-ग्रेड फिल्म भी की थी." इस पर एक्टर से पूछा गया कि क्या आपको किसी चीज का पछतावा है. इस पर उन्होंने कहा, "तो पछतावा बहुत है, यार. वो पछतावा शायद स्त्रियों से जुड़ा हुआ है. हां, उससे न मिलता तो बहुत अच्छा होता, यही पछतावा है."
करियर में नहीं किसी चीज का पछतावा
एक्टर ने अपने करियर को लेकर कहा कि उन्हें करियर में किसी भी चीज का पछतावा नहीं है. आगे उन्होंने बताया कि, "अपने बीवी और बच्चों का भरण-पोषण और घर चलाने के लिए मुझे मजबूरी में यह सब करना पड़ा. घर चलाने के लिए ठुमके लगाने ही पड़ेंगे, मेरा प्रोड्यूसर मुझे पैसे नहीं देगा. आप समझ नहीं रहे. मेरा भाग्य और नियति ऐसी है, तो मैं क्या करूं."
मजबूरी में की थी सी-ग्रेड फिल्में
आखिर में, जब एक्टर से कहा गया कि एक्टिंग को लेकर अक्सर हर कलाकार कहता है कि ये मेरा पैशन है, इस पर अन्नू ने कहा कि मेरा कोई पैशन नहीं है. मेरी मजबूरी है यह करना. एक्टर ने अपनी बातों से साफ कर दिया कि उन्होंने सी-ग्रेड फिल्म मजबूरी में की थी.
इस फिल्म में नजर आए थे अन्नू कपूर
काम की बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ में नजर आए थे, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.