Anil Kapoor and Sridevi: बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई और सुपरस्टार बनकर उभरे। आज हम जिस सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं वो पर्दे पर अपनी भाभी के साथ रोमांस कर चुके हैं। वहीं सेट पर वो उनके पैर छूते थे। बॉक्स ऑफिस पर भाभी के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी। एक नहीं बल्कि कई मूवीज में दोनों साथ में देखा जा चुका है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं आखिर हम किस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के इस कंटेस्टेंट की डिश ने विकास खन्ना को किया इंप्रेस, शेफ से मिला स्पेशल ऑफर
सुपरहिट थी ये जोड़ी
हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर हैं। अनिल की जोड़ी उनकी रियल लाइफ भाभी दिवंगत श्रीदेवी के साथ काफी मशहूर रही है। ये जोड़ी 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'जुदाई' जैसी कई सुपरहिट फिल्में साथ दे चुकी हैं। बता दें श्रीदेवी अनिल कपूर के बड़े भाई और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पत्नी थीं।
इंटरव्यू में बताई पैर छूने की वजह
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर भी श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे। वहीं अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब सेट पर श्रीदेवी से मिलते थे तो उनके पैर छूते थे। वहीं इस पर श्रीदेवी हंसकर कहती थीं कि अनिल जी ये आप क्या कर रहे हैं? अनिल कपूर ने इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो उनके पैर इसलिए भी छूते थे ताकि श्रीदेवी के टैलेंट का असर उन पर भी पड़ जाए।
इस मूवी से मचाया था तहलका
साल 1987 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। मूवी का 'कांटे नहीं कटते' में अनिल कपूर को उनके भाई बोनी कपूर ने फोर्स किया था कि वो भी गाने में नजर आएं। पहले ये गाना सिर्फ श्रीदेवी पर फिल्माया जाना था, लेकिन बोनी कपूर के फोर्स करने पर अनिल कपूर भी इसमें नजर आए।
यह भी पढ़ें: DGP की एक्ट्रेस बेटी गिरफ्तारी के बाद पहली बार बोली, Ranya Rao कितना सोना लाई थीं बैंगलोर?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.