---विज्ञापन---

RIP: नहीं रहे ‘अंधाधुन’ के एक्टर, म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बनाई थी खास पहचान

Andhadhun Actro Franco Vas Die: एक्टर फ्रेंको वाज़ का निधन हो गया है। अभिनेता ने 69 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली है...

Andhadhun Actro Franco Vas Die away at the age of 69
Andhadhun Actro Franco Vas Die away at the age of 69

Andhadhun Actro Franco Vas Die: बॉलीवुड एक्टर और मशहूर ड्रमर फ्रेंको वाज़ का निधन हो गया है। अभिनेता ने 69 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली है। अपने करियर के दौरान उन्होंने आर.डी. बर्मन के साथ काम किया था।

अंधाधुन में आए थे नजर

म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ ही फ्रेंको वाज एक बेहतरीन एक्टर भी थे। उन्हें आयुष्मान खुराना स्टारर और श्रीराम राघवन की साल 2018 में आई थ्रिलर फिल्म ‘अंधाधुन’ में देखा गया था।

Twitter

संगीत की दुनिया में थे बड़ा नाम 

70 और 80 के दशक में फ्रेंको वाज ने संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया था। उन्होंने संगीत निर्देशक उत्तम सिंह की ‘दिल तो पागल है’ में ड्रम प्ले किया था। वाज ने इसके साथ ही कई मशहूर फिल्मों का भी हिस्सा थे।

First published on: Feb 07, 2024 09:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.