Vantara University: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज (शुक्रवार) अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं, और इस खास दिन पर उन्होंने ऐसा खास काम किया है, कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है, अंनत को जानवरों से कितना प्यार है, तो सब जानते ही हैं, लेकिन आज अनंत ने उनके लिए जो किया उसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह…
भारत में अब पढ़ाई का एक बिल्कुल नया और दिलचस्प चैप्टर शुरू होने जा रहा है. जी हां, Anant Ambani ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट Vantara को एक कदम आगे बढ़ाते हुए Vantara University की नींव रख दी है. ये सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए खास मौका है, जो जानवरों से प्यार करते हैं, और उनकी सेवा को ही अपना करियर बनाना चाहते हैं.
क्या है वनतारा यूनिवर्सिटी की खासियत?
जामनगर में बने वनतारा इकोसिस्टम का हिस्सा ये यूनिवर्सिटी पढ़ाई को किताबों तक सीमित नहीं रखेगी. यहां स्टूडेंट्स को असली दुनिया में काम करने का मौका मिलेगा. यानी पढ़ाई के साथ-साथ फील्ड में हाथों-हाथ एक्सपीरियंस भी, यही वजह है, कि इसे बाकी यूनिवर्सिटीज से बिल्कुल अलग माना जा रहा है.
कैसे होगी पढ़ाई?
सबसे दिलचस्प बात ये है, कि यहां पढ़ाई का तरीका भी हटकर होगा. अगर आप सोच रहे हैं, कि सिर्फ क्लासरूम में लेक्चर होंगे, तो ऐसा नहीं है. Vantara University का फोकस पूरी तरह प्रैक्टिकल लर्निंग पर रहेगा. स्टूडेंट्स को सीधे वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल, रेस्क्यू सेंटर और रिहैबिलिटेशन एरिया में ले जाया जाएगा, जहां वे जानवरों का इलाज, उनकी देखभाल और रेस्क्यू ऑपरेशन जैसी चीजें खुद सीखेंगे.
यूनिवर्सिटी में क्या-क्या हैं कोर्स?
कोर्स की बात करें, तो यहां वाइल्डलाइफ हेल्थ, हैबिटेट मैनेजमेंट और रेस्क्यू ऑपरेशंस जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाएंगे. आसान भाषा में समझें, तो स्टूडेंट्स को ये सिखाया जाएगा, कि घायल जानवरों का इलाज कैसे करना है? उनके रहने के प्राकृतिक माहौल को कैसे सुरक्षित रखना है, और किसी संकट में फंसे जीव को कैसे बचाना है.
पुराने ज्ञान और नई टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
इस यूनिवर्सिटी की एक और खास बात होगी, पुराने ज्ञान और नई टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन. यहां आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ MRI और CT स्कैन जैसी आधुनिक तकनीकों को भी सिखाया जाएगा. यानी पढ़ाई में ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी दोनों का तड़का होगा.
इस गैप को भरेगा वनतारा
आज के समय में जब जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बन चुका है, ऐसे में इस तरह की यूनिवर्सिटी की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है. एक्सपर्ट्स मानते हैं, कि इस फील्ड में ट्रेंड प्रोफेशनल्स की भारी कमी है, और Vantara University इसी गैप को भरने का काम करेगी.
नेचर को जानने की जिज्ञासा होगी शांत
तो ये कहा जा सकता है, कि ये प्रोजेक्ट हर उस इनसान के लिए खास, जिन्हें जानवरों से प्यार है, और नेचर को जानने में जिनकी जिज्ञासा है, क्योंकि इसमें एक इमोशनल कनेक्शन है, जो बेजुबान जानवरों की जिंदगी से जुड़ा है. Anant Ambani का ये कदम दिखाता है, कि अब बड़े इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी नई राह बना रहे हैं. बहरहाल, Vantara University सिर्फ एक एजुकेशन प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा मिशन है, जो आने वाले समय में वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन की तस्वीर बदल सकता है, और शायद भारत को इस क्षेत्र में अलग पहचान भी दिला दे.