Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

70s के दशक के 5 एक्टर्स, जिनका डेब्यू रहा फ्लॉप; फिर हिट फिल्मों से लगाई हैट्रिक

Bollywood Veteran Actors Inside Story: 70 के दशक में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्में देकर की थी। बाद में ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इतिहास रच दिया।

---विज्ञापन---

Bollywood Veteran Actors
Photo Credit- X

Bollywood Veteran Actors Inside Story: बॉलीवुड का इतिहास कई साल पुराना है। 70 के दशक के कई बेहतरीन एक्टर्स हैं, जिनका स्टारडम आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। आज हम आपको उस दशक के ऐसे 5 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में जब अपने करियर की शुरुआत की तो उन्हें निराशा का मुंह देखना पड़ा। इन एक्टर्स की डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। हालांकि बाद में इन्हीं एक्टर्स ने हिट फिल्मों से इतिहास रच डाला था।

राजेश खन्ना

70 और 80 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में जो स्टारडम हासिल किया था, उसे पाने के लिए आज भी न्यूकमर्स एक्टर्स मेहनत करते हैं। उस जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने आखिरी खत से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था जो बुरी तरह पिट गई। इसके बाद उन्होंने आनंद, हाथी मेरे साथी और कटी पतंग जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं।

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ था। उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी नहीं चली थी। इसके बाद उन्हें काफी वक्त तक स्ट्रगल करना पड़ा था। हालांकि जंजीर उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पड़ी थी ठंडी, अब OTT पर मचा रही तांडव

---विज्ञापन---

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने जमाने के मशहूर एक्टर रहे हैं। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। एक्टर को फिल्म प्रेम पुजारी से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा कालीचरण, जलजला और आग ही आग जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

शम्मी कपूर

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर की डेब्यू फिल्म जीवन ज्योति थी जो 1953 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में फिल्म तुमसा नहीं देखा से उनके करिया को उड़ान मिली थी।

---विज्ञापन---

जितेंद्र

सुपरस्टार जितेंद्र का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी डेब्यू फिल्म गीत गाया पत्थरों ने थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 100 रुपये फीस मिली थी। हालांकि उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी। बाद में जितेंद्र ने परिचय, हिम्मतवाला और धरम वीर जैसी हिट फिल्में दीं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2025 04:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola