Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

‘उसे लेकर चिंता…’, Samay Raina के पोलियो वाले बयान के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Amitabh Bachchan Post: क्या अमिताभ बच्चन ने समय रैना की अभद्र टिप्पणी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है? समय रैना ने केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र करते हुए उन पर बेहद निजी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद बिग बी का 'मानसिक चिंता' वाला ब्लॉग पोस्ट अब इंटरनेट पर सुर्खियों में है.

Amitabh Bachchan Post: कॉमेडियन समय रैना के स्टैंड-अप स्पेशल के बाद से ही विवादों का दौर शुरू हो गया है. समय ने अपने शो में अमिताभ बच्चन के ‘पोलियो’ विज्ञापन का जिक्र करते हुए एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही फैंस का गुस्सा फूटा हुआ है. इस बीच, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने ‘ओवरएक्टिव’ दिमाग, लगातार आते विचारों के दबाव और इंटरनेट के ‘तूफान’ से उपजी चिंता के बारे में बात की है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह पोस्ट अप्रत्यक्ष रूप से समय रैना के उसी विवादास्पद बयान की ओर इशारा है.

समय रैना का विवादास्पद बयान

अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में समय रैना ने केबीसी के सेट का एक किस्सा साझा किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर मन में आए एक विवादित विचार को बताया, जिसमें उन्होंने अभिनेता के ‘पोलियो विज्ञापन’ का मजाक उड़ाते हुए उनके बेटे अभिषेक बच्चन के करियर पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की थी.

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक ब्लॉग

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “हर दिन नए विचार और आइडियाज आते हैं और हर काम को पूरी लगन से करने की इच्छा रहती है. यह सब एक बार में नहीं हो सकता इसलिए आप ‘एक समय में एक’ के सिद्धांत पर काम करते हैं… ठीक है… लेकिन मन लगातार याद दिलाता रहता है कि क्या करना बाकी है और उसे लेकर चिंता बनी रहती है.”

क्या ‘अशांति’ का कारण इंटरनेट है?

अमिताभ ने स्पष्ट किया कि उन्हें इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट की कमी और हर चीज पर ध्यान देने की कोशिश से परेशानी हो रही है. लोग इसे समय रैना की उस कंट्रोवर्सी से जोड़कर देख रहे हैं, जिसने हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. उन्होंने आगे लिखा, “इस वजह से आप सबकुछ छोड़कर बैठ जाते हैं. ये सोचते हुए कि दिमाग अपना एडवेंचर बंद कर देगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है. इंटरनेट का तूफान इतना तेज है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि यह आकलन करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि वास्तव में ‘असली बात’ क्या है… जरूरी कंटेंट की कमी को कभी-कभी नजरअंदाज कर दिया जाता है या सभी चीजों पर ध्यान देने की कोशिश की जाती है.”

समय रैना की बढ़ती मुश्किलें

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहले ही काफी विवादों में रहा है, जिसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. अब बिग बी पर की गई इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

फैंस का समर्थन

ज्यादातर प्रशंसक इस बात से नाराज हैं कि सदी के महानायक जैसे सम्मानजनक व्यक्तित्व के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना न केवल ‘कॉमेडी’ की सीमा लांघना है, बल्कि यह बेहद शर्मनाक भी है. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को उनके फैंस उनका ‘शालीन’ जवाब मान रहे हैं.

First published on: Apr 11, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.