बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसे हैं, जिन्होंने 45 से 50 साल की उम्र पार कर ली है. हालांकि, इनमें से कई अब भी सिंगल हैं और शादी नहीं करना चाहते हैं. इस लिस्ट में सलमान खान और तब्बू जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं. आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 51 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हाल ही में उन्होंने शादी न करने की वजह का भी खुलासा किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
51 की उम्र में भी कुंवारी हैं अमीषा पटेल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की. वह 51 साल की हो चुकी हैं और अब भी सिंगल हैं. उनके फैंस अक्सर उनसे पूछते हैं कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की. हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान एक यूजर ने उनसे यही सवाल किया. इस पर अमीषा ने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए बताया कि वह अब भी सिंगल क्यों हैं
शादी न करने की अमीषा ने बताई वजह
अमीषा पटेल ने ट्विटर (X) पर Ask Me Anything (AMA) सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "आप शादी कब कर रही हैं?" इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "कभी नहीं. मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं. मेरे पास करीब 100 परिवार के सदस्य और दोस्त हैं, जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं. मैं नहीं चाहती कि एक आदमी आए और यह सब बदल जाए." अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने उनका समर्थन किया.
सीरियस रिलेशन में रह चुकी हैं अमीषा
बता दें कि इससे पहले एक पॉडकास्ट में भी अमीषा पटेल ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. हालांकि, उनके पार्टनर को फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत थी और वह नहीं चाहते थे कि अमीषा फिल्मों में काम करें. अमीषा ने कहा था कि वह ऐसा पार्टनर चाहती थीं, जो उनके काम और करियर का सम्मान करे और हर कदम पर उनका साथ दे.
गदर 2 में नजर आईं थी अमीषा पटेल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म 'गदर 2' में नजर आई थीं, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने दुनियाभर में 686 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर से पहले Ramayana में ऋतिक रोशन बनने वाले थे ‘भगवान राम’, ये स्टार होता ‘राजा दशरथ’, लेकिन फिर…