Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमाल मलिक ने परिवार से तोड़ा नाता, अब पिता डब्बू मलिक का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

अमाल मलिक ने डिप्रेशन के चलते अपने परिवार से दूरी बना ली है। लेकिन उनके पिता डब्बू का एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए खास मैसेज भी लिखा है। आइए जानते हैं क्या...

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार को जिम्मेदार ठहराया और बताया कि वह अपने माता-पिता से दूरी बना रहे हैं। अब अमाल के पिता का भी एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए खास मैसेज लिखा है।

पोस्ट करने के बाद अमाल ने डिलीट किया मैसेज

अमाल मलिक ने अपने डिप्रेशन के बारे में बताते हुए जो पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि उनके माता-पिता की वजह से उनके और उनके भाई अरमान मलिक के रिश्ते में भी दरार आ गई है। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। बावजूद इसके, उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

---विज्ञापन---

अमाल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट में कहा कि वह अपने माता-पिता के कारण मानसिक तनाव झेल रहे हैं और अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह खुद को इस स्थिति से दूर कर लेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह अपने परिवार से सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ते ही रखेंगे।

यह भी पढ़ें:  ओटीटीप्ले अवॉर्ड 2025: मनोज बाजपेयी और काजोल बने बेस्ट एक्टर, डिजिटल स्टार्स ने बिखेरा जलवा

---विज्ञापन---

पिता डब्बू मलिक ने दिया भावुक जवाब

अमाल के पिता डब्बू मलिक ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें अमाल अपने पिता को किस करते नजर आ रहे हैं, और डब्बू मलिक मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आई लव यू”।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Daboo Malik (@daboomalik)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

अमाल मलिक के पिता के पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसपर इमोशनल कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “इस फोटो ने रुला दिया”, तो दूसरे ने कहा, “आप दोनों का बंधन अटूट रहे”।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में CBI की फाइनल रिपोर्ट, किसी को नहीं ठहराया दोषी

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 23, 2025 11:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola