Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

दिनेश विजान की बहन पूजा के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने की शिरकत

Pooja Vijan Reception:  दिनेश विजान (Dinesh Vijan) का सिनेमा जगत में बड़ा नाम हैं। वो सिनेमा के फिल्म प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया हैं। हाल ही में उनकी बहन पूजा विजान (Pooja Vijan) की शादी हुई जिसमें तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। ग्रैंड रिसेप्शन समेत फिल्मी सितारों को भी स्पॉट किया […]

Pooja Vijan Reception:  दिनेश विजान (Dinesh Vijan) का सिनेमा जगत में बड़ा नाम हैं। वो सिनेमा के फिल्म प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया हैं। हाल ही में उनकी बहन पूजा विजान (Pooja Vijan) की शादी हुई जिसमें तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। ग्रैंड रिसेप्शन समेत फिल्मी सितारों को भी स्पॉट किया गया जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

पूजा विजान के ग्रैंड रिसेप्शन (Pooja Vijan Reception Party) में अभिषेक बच्चन ने भी शामिल हुए जिनका लुक देखने वाला हैं। वो कोट-पैंट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। आप देख सकते हैं छोटे बच्चन का अंदाज काफी निराला नजर आ रहा हैं।

विक्की कौशल, कृति सनेन, भूषण कुमार, मनीष मल्होत्रा, सनी कौशल और डायना पेंटी जैसे कलाकार शामिल हुए। वहीं ये शादी मुंबई के प्रसिद्ध ताज कोलाबा होटल में आयोजित की गई।

सभी सितारे एकदम स्टाइलिश लुक में नजर आएं। पार्टी में विक्की कौशल ब्लू करल के आउटफिट में नजर आए जिसमें वो हैंडसम लग रहे थे।

इतना ही नहीं कृति सेनन ब्लैक लहंगे पहने हुए नजर आए जिन्होंने पार्टी की पूरी लाइमलाइट चुरा ली और पैपराजी को उन्होंने जमकर पोज दिए। इस वीडियो में कृति के साथ-साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं।

इवेंट में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी नजर आए। ब्लैक शेरवानी में वो बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी सूट पहना था साथ ही डायना पेंटी को उनकी कार के अंदर बैठे देखा गया। इन तस्वीरों को विरल भयानी ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जहां फैंस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी इस समारोह में पहुंची। इस दौरान वो ब्लैक आउटफिट में नजर आई। पार्टी में उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा था। आपको बता दें, पूजा विजान ने पंजाबी रीति रिवाज से अपने अपने बॉयफ्रेंड मनजोत संग शादी रचाई हैं।

First published on: May 29, 2022 11:06 AM