---विज्ञापन---

Bhooth Bangla: किसकी वजह से अक्षय कुमार ने सेट को बनाया क्रिकेट का मैदान, टीम को किया मालामाल

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनका क्रिकेट खेलते हुए शानदार वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अक्षय के साथ क्रिकेट का 'धुरंधर' भी मौजूद है, आइए जानते हैं, वो कौन है?

Bhooth Bangla BTS Video: बॉलीवुड में जब भी क्लीन कॉमेडी और शानदार एंटरटेनमेंट की बात होती है, तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी अपने आप याद आ जाती है. करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद ये दोनों फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए फिर से साथ आ रहे हैं. इस बार दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का तगड़ा तड़का मिलने वाला है, जिसने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

शूटिंग सेट बना क्रिकेट का मैदान

हाल ही में ‘भूत बंगला’ के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. शूटिंग के बीच अक्षय कुमार ने अपनी एनर्जी से पूरे सेट को क्रिकेट ग्राउंड में बदल दिया. खास बात ये रही कि इस दोस्ताना मैच में उनके साथ नजर आए भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन.

---विज्ञापन---

क्रू मेंबर्स की चीयरिंग और खिलाड़ियों की मस्ती ने माहौल को बिल्कुल स्टेडियम जैसा बना दिया. कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी अक्षय का फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिला.

क्रू के लिए ओपन चैलेंज, कैश प्राइज का ऐलान

आपको बता दें, मस्ती यहीं नहीं रुकी. अक्षय कुमार ने पूरे क्रू को एक ओपन क्रिकेट चैलेंज दे डाला और जीतने वाली टीम के लिए नकद इनाम की अनाउंसमेंट की. इस सरप्राइज ने सेट पर मौजूद हर किसी का मूड एक्साइटमेंट में डबल कर दिया. शूटिंग के तनाव के बीच ये पल टीमवर्क, भाईचारे और खुशी का शानदार उदाहरण बना.

पहला गाना हुआ वायरल

फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हाल ही में रिलीज किया गया है. जो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. गाने में अक्षय कुमार की वही पुरानी एनर्जी, जबरदस्त डांस मूव्स और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है, जिसने फैंस को उनकी क्लासिक फिल्मों की याद दिला दी है.

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने संभाली है.’भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और उम्मीद है, कि ये डर और हंसी दोनों से दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करेगी.

First published on: Mar 05, 2026 05:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.