-विज्ञापन-

शादी में सिर से पांव तक सोने से लदी थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पहनी थी इतने लाख की साड़ी

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) 20 अप्रैल को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल ने पूरी दुनिया के सामने 20 अप्रैल साल 2007 में एक दूसरे का हाथ थामा था। इस कपल को प्यार से लोग ‘अभि-ऐश’ कहकर भी बुलाते हैं। शादी के इतने सालों बाद भी कपल के बीच पहले जैसा प्यार बरकरार है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की शादी देश की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में शुमार रही है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी यूपी और साउथ के बंट परंपरा के हिसाब से हुई थी। उत्तर और दक्षिण दोनों के परंपरा निभाए गए थे। कहा जाता है ऐश अभि की शादी में 40 करोड़ खर्च हुए थे। बच्चन परिवार की बहू बनने के लिए ऐश्वर्या ने शादी का जोड़ा बेशकीमती चुना था।

ऐश्वर्या ने जो साड़ी अपनी शादी में पहनी थी उसकी चर्चा आज भी होती है, जिसका कारण ये है कि इस साड़ी को प्योर सिल्क से बनाया गया था। शादी में ऐश्वर्या ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी में कढ़ाई असली सोने के तार से की गई थी। जानी-मानी फैशन डिजाइनर नीता लूला ने उनकी शादी का जोड़ा बनाया था। ऐश्वर्या के गोल्डन साड़ी की 75 लाख रुपए थी।

इतना ही नहीं सोने की जरी के साथ-साथ साड़ी और ब्लाउज को स्वारोवस्की के क्रिस्टल से नायाब लुक दिया गया था। कांजीवरम साड़ी के साथ सोने और हीरे के ट्रेडिशनल ज्वेलरी ने ऐश्वर्या के लुक में चार चांद लगा दिए थे। उन्होंने अपने ब्राइल लुक को पूरी तरह से साउथ इंडियन ही रखा था।

इस साड़ी पर उन्होंने हैवी सोने और हीरे से जड़ी ज्वैलरी पहनी थी। इस खास मौके पर सर से लेकर पैर तक ऐश सोने और हीरे की ज्वेलरी से लदी हुई थी। सर पर माथा-पट्टी जो सोना और डायमंड मिक्स था। तो वहीं कानों में बड़े-बड़े खूबसूरत गोल्डन और व्हाइट डायमंड के इयररिंग थे।

 

और पढ़िए –PICS: ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की पूरे हुए 15 साल, बेटे की शादी में खूब नाचें थे अमिताभ-जया

 

 

उन्होंने गले में कई मोटे मोटे हार और चोकर पहन रखा था। ऐश्वर्या के गले का पूरा सेट डायमंड और सोने का था। वहीं अभिषेक ने काफी महंगी शेरवानी पहनी थी, जो कि व्हाइट कलर की थी और इस पर गोल्ड का काम किया गया था। शेरवानी के साथ अभिषेक ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसमें वे किसी रॉयल प्रिंस से कम नहीं दिख रहे थे।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की डिजाइनिंग और बच्चन परिवार के कपड़े अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक की वेडिंग थीम भी श्वेता बच्चन की शादी की तरह व्हाइट और पेस्टल बेस्ड थी और उनकी शादी में संगीत, मेहंदी आदि के लुक्स को यही ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here