Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को इन दिनों आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अपनी लेटेस्ट मूवी 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं इसी बीच दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पर मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने दिलजीत को आड़े हाथों लिया है। अभिजीत ने वीडियो शेयर कर दिलजीत पर तंज कसा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में वापस लौटे Paresh Rawal! अक्षय कुमार संग खत्म हुआ विवाद? जानें पूरा मामला
दिल-लुमिनाटी टूर का वायरल वीडियो किया शेयर
दिलजीत ने अपने दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान कॉन्सर्ट में कविता की लाइनें बोलते हुए कहा था, 'अगर खिलाफ है तो होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।' वहीं अभिजीत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा।
क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य?
बॉलीवुड सिंगर ने दिलजीत के इस वीडियो को शेयर करके अपने वीडियो को आगे जोड़ा और कहा कि हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है। इसके साथ ही वीडियो के लास्ट में सिंगर ने हाथ में तिरंगा पकड़े अपनी एक फोटो भी शेयर की। वहीं अभिजीत ने कैप्शन में भी लिखा, 'हिंदुस्तान हमारे बाप का है।'
दिलजीत के सपोर्ट में आए इम्तियाज अली
वहीं दूसरी ओर दिलजीत के साथ 'अमर सिंह चमकीला' में काम कर चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दिलजीत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा मामला नहीं पता है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि दिलजीत दिल से सच्चे देशभक्त हैं। किसी को फिल्म में कास्ट करना एक्टर का फैसला नहीं होता है।
क्या है मामला?
बता दें पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है। वहीं दिलजीत की मूवी 'सरदार जी 3' में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं, जिससे भारतीय दिलजीत की आलोचनाएं कर रहे हैं। हालांकि दिलजीत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मूवी की शूटिंग पहले हुई थी तब हालात सामान्य थे। वहीं मूवी को भारत में बैन कर दिया गया है और विदेशों में मूवी को रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Kannappa और Maa के बीच कांटे की टक्कर, जानें Box Office पर किसका पलड़ा भारी?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.