'आश्रम' बॉबी देओल की सबसे मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इस सीरीज के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में शानदार वापसी की थी. दर्शकों ने भी इसे भरपूर प्यार दिया. वहीं, अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, चौथे सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

कब से शुरू होगी 'आश्रम 4' की शूटिंग

दरअसल, सीरीज की शूटिंग की शुरुआत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आश्रम 4' की शूटिंग साल 2026 में शुरू होने की संभावना है. Variety India की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी शूटिंग अगस्त 2026 के मिड में शुरू होगी. सीरीज में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे. उनके अलावा अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल भी चौथे सीजन में अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे. वहीं, इस सीजन का निर्देशन भी प्रकाश झा ही करेंगे.

---विज्ञापन---

क्या चौथा सीजन होगा आखिरी?

गौरतलब है कि 'आश्रम 3' का अंत बेहद दिलचस्प मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद से दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि चौथा सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल मेकर्स ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि चौथे सीजन के बाद कहानी आगे बढ़ेगी या यहीं समाप्त हो जाएगी.

जबरदस्त हिट रही थी आश्रम

बता दें कि 'आश्रम' की शुरुआत साल 2020 में हुई थी, इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया था. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त सफलता मिली. इसके बाद निर्देशक प्रकाश झा इसका दूसरा और तीसरा सीजन भी लेकर आए और इसे भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. सीरीज की कहानी एक आध्यात्मिक गुरु और उसकी काली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अपराध, राजनीति और महिलाओं के शोषण जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है. यह वेब सीरीज बॉबी देओल के करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जाती है और इसी के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में दमदार वापसी की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन है आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट? जिनसे 61 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे एक्टर

---विज्ञापन---