---विज्ञापन---

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, एक्टर की तबीयत पर क्या है ताजा अपडेट?

Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है।एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हेल्थ पर अपडेट मिला है।

Shreyas Talpade Heart Attack Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार शाम को मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अब एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर है।

एंजियोप्लास्टी के बाद हालत में सुधार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल के स्टाफ ने उनके हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। फिलहाल एक्टर आईसीयू में हैं और अब उनकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि श्रेयस पूरे दिन शूटिंग में व्यस्त थे, सेट पर उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। शूटिंग खत्म होने के बाद जब एक्टर घर वापस लौटे तब उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि उन्हें असहज महसूस हो रहा है।

नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस तलपड़े की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं। मगर एक्टर की हालत इतनी नाजुक थी कि वो रास्ते में गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने एक्टर को दिल का दौरा पड़ने कि पुष्टि की। एंजियोप्लास्टी होने के बाद अब एक्टर खतरे से बाहर हैं।

इन फिल्मों में आए नजर

श्रेयस तलपड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हिंदी और मराठी सिनेमा दोनों में अपने अभिनय का कौशल दिखा चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। 47 साल के अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम 3’ यानी ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा हैं।

First published on: Dec 15, 2023 12:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.