---विज्ञापन---

पवन सिंह के ये 5 गाने सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर, भोजपुरी हसीनाओं के साथ खूब उड़ाया गर्दा

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है और लोगों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। भोजपुरी सिनेमा में पवन के गाने और फिल्मों का अलग ही बज है, वो अपने गानों से लोगों के दिलों और दिमाग में छा जाते है। […]

Pawan Singh Birthday
Image Credit : E-24

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है और लोगों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। भोजपुरी सिनेमा में पवन के गाने और फिल्मों का अलग ही बज है, वो अपने गानों से लोगों के दिलों और दिमाग में छा जाते है। पवन सिंह की फिल्में हो या फिर उनके गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। वहीं आज एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके 5 शानदार सॉन्ग जिन्हें आप काफी एन्जॉय कर सकते हैं।

होई प्रोग्राम सारी रात (Pawan Singh Birthday)

पवन सिंह और कोमल सिंह का गाना ‘होई प्रोग्राम सारी रात’ इस लिस्ट में शामिल है। ये गाना इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है और लोग गाने की वीडियो में दोनों की गदर डांस को देखने के बाद तो खुद को नाचने से रोक नहीं पा रहे हैं। ‘होई प्रोग्राम सारी रात’ में कलरफुल शर्ट में पवन सिंह काफी कूल लग रहे हैं और उनका दबंग स्टाइल तो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस को अपनी गोद में बैठाकर पवन उस पर प्यार लुटाते भी दिख रहे हैं।

ऐ धानी धन लूट जाए दा

इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की केमिस्ट्री गजब ढा रही है। भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का गाना ‘ऐ धानी धन लूट जाए दा’ (Ae Dhaani Dhan Loot Jaye Da) एक बार फिर से जमकर वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह बर्फीली वादियों में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।

कमरिया पतरे पतरे (Pawan Singh Birthday)

पवन सिंह और शिल्पी राज के इस गाने ‘कमरिया पतरे पतरे’ (Kamariya Patre Patre) के वीडियो में पवन सिंह के साथ दिव्या रहलान नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की अदाओं ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है। इस वीडियो में पवन सिंह और दिव्या की केमिस्ट्री कमाल का है। इस गाने को आप किसी भी पार्टी में बजाकर डांस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Dunki Day 15 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस ‘डंकी’ चल रही कछुआ चाल, 15वें दिन भी कम हुआ कारोबार

झमकवला से होई

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘झमकवला से होई’ काफी पॉपुलर हो गया हैं। इस गाने में पवन सिंह और अनामिका की जोड़ी हर किसी को बेहद पसंद आ रही हैं। इस गाने ने तो यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ये गाना लगातार इंटरनेट पर छाया हुआ है। साथ ही लोगों ने इस पर रील भी बनाना शुरू कर दिया है। आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

कईसन पियवा के चरितर बा 2.0

पवन सिंह के इस गाने का टाइटल का ‘कईसन पियवा के चरितर बा 2.0’ (Kaisan Piyawa Ke Charitar Ba 2.0) है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसका निर्देशक पवन पाल हैं। इस गाने को सुभम मिश्रा ने लिखा हैं और म्यूजिक कंपोजर प्रियांशु सिंह का है। पवन सिंह की आवाज में इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। जितना ज्यादा इस गाने को सुना जा रहा है उतना ही इसके वीडियो को भी पसंद किया जा रहा है।

First published on: Jan 05, 2024 10:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.