---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 से कौन होगा बेघर? ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड से कन्फर्म

Bigg Boss 18: बिग बॉस में 6 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं इन 6 में से दो कंटेस्टेंट्स के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है। आइए आपको भी बताते हैं कौन से दो सदस्य घर से बेघर हो सकते हैं?

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों विवादों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन घर में लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। इस हफ्ते 6 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं इन 6 कंटेस्टेंट्स में से दो सदस्य बॉटम टू में शामिल हो गए हैं। इन दो सदस्यों पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है। शो में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर देखें तो दोनों सदस्यों का कॉन्ट्रिब्यूशन काफी कम है। आइए आपको भी बताते हैं हम किन सदस्यों की बात कर रहे हैं?

कौन-कौन नॉमिनेट?

इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन टास्क बेहद इंटरेस्टिंग दिखाई दिया। अविनाश ने अपने ही दोस्त विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर सबको चौंका दिया। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा नॉमिनेटेड हैं।

यह भी पढ़ें: OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट में किस-किस का नाम?

हो सकता है डबल एविक्शन

वहीं तजिंदर बग्गा और एडिन रोज पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। वोटिंग ट्रेंड के आधार पर ये दो कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में हैं। अगर घर में डबल एविक्शन होता है तो दोनों का पत्ता साफ हो जाएगा। बग्गा और एडिन दोनों ही घर में वीक नजर आ रहे हैं। जहां बग्गा घर के मुद्दों में कुछ भी बोलते नहीं दिखाई देते, तो वहीं एडिन भी शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

किसके एविक्ट होने के ज्यादा चांस?

एडिन घर में अपने दम पर खेलती नजर नहीं आ रही हैं। वह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाती दिखाई दे रही हैं। दूसरों के मुद्दों में जबरन घुस वह लाइमलाइट बटोरने में लगी रहती हैं, जो ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहा है। अगर एक सदस्य घर से बेघर होता है तो वो एडिन हो सकती हैं। एडिन का खेल अभी तक लोगों को समझ ही नहीं आ पा रहा है। घर से बेघर होने के लिए एडिन के ही ज्यादा चांस लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले ही Parineeti बन गई थीं ‘मिसेज चड्ढा’, Raghav ने क्यों बोला ‘अमीर पत्नी का गरीब पति’

First published on: Dec 10, 2024 01:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.