Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने अंतिम पड़ाव की ओर आगे बढ़ गया है। शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं जहां एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स अपने गेम को स्ट्रॉन्ग बनाते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ सदस्यों की गेम अभी भी समझ नहीं आ रही है। अपने दोस्तों के सहारे ही ये कंटेस्टेंट्स यहां तक पहुंचे हैं। शो में पांच कंटेस्टेंट्स अभी भी ऐसे हैं जो कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। वहीं इन सदस्यों का फिनाले तक पहुंचना मुश्किल सा लग रहा है। आइए आपको भी बताते हैं हम किन सदस्यों की बात कर रहे हैं?
सारा अरफीन खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सारा का है। शुरुआत से देखा जाए तो सारा का गेम कुछ समझ नहीं आ रहा है। शो में सारा ने अपने पति अरफीन खान के साथ एंट्री ली थी। वहीं महज 2 हफ्तों में ही अरफीन घर से बेघर हो गए। वहीं सारा अभी भी गेम में बनी हुई हैं, लेकिन उनका गेम घर में सबसे कमजोर दिखाई दे रहा है।
ईशा सिंह
ईशा सिंह टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। शो में उनका गेम भी काफी वीक दिखाई दे रहा है। घर में ईशा के दोस्त अविनाश पहले ही दिन से स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऐसा लग रहा है कि ईशा अविनाश के कंधे पर चढ़कर यहां तक पहुंची हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग एलिमिनेशन, Rajat Dalal को तगड़ा झटका तय
कशिश कपूर
घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने के बाद कशिश पहले दिन तो काफी स्ट्रॉन्ग लगी थी। वहीं दर्शकों को भी ये लगने लगा था कि कशिश इस रेस में आगे जाएंगी। वहीं दूसरे ही दिन से उनका गेम भी वीक हो गया और उनका घर के टास्क में भी योगदान बेहद कम दिख रहा है।
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा ने भी पहले ही दिन से करणवीर और विवियन से दोस्ती कर ली। शो में करण और विवियन का स्ट्रॉन्ग गेम देखकर शिल्पा भी उनके साथ ही हो गई। वहीं अगर शिल्पा का सोलो गेम देखें तो उनका गेम काफी कमजोर लग रहा है। वहीं फिनाले में उनका पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.