Bhojpuri: भोजपुरी सिंगर और फिल्म अभिनेता सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सिनेमा में काफी क्रेज है। एक्टर खेसाली लाल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव अपनी गायकी से हर बार दर्शकों का दिल जित लेते हैं। वहीं एक्टर फिल्मों और गानों के साथ-साथ स्टेज शो भी किया करते हैं। अपने एक स्टेज शो के लिए एक्टर अच्छा-खासा चार्ज भी करते हैं।
फिल्म के लिए खेसारी लाल करते हैं इतना चार्ज
खेसारी लाल यादव की गिनती सबसे महंगे अभिनेता में की जाती है। एक्टर जब भी कोई फिल्म साईन करते हैं तो अक्सर फिल्म मेकर्स अभिनेता को सिंगर का काम भी साथ में दे देते हैं। जिसके लिए खेसारी लाल यादव काफी भारी रकम भी लेते हैं। एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए कम से कम 40-45 लाख रूपये फिस लेते हैं। एक्टर ने अपने गानों से हर बार फैंस का दिल जिता है। इसलिए बाकी के अभिनेता के मुकाबले एक्टर सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।
खेसारी लाल यादव स्टेज शो का करते हैं इतना चार्ज
खेसारी लाल के स्टेज शो की बात की जाए तो भोजपुरी दर्शकों में इसका सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। वही इनके एक स्टोज शो के लिए फैंस बेसबरी से इतंजार करते हैं। यही वजह हैं कि उनके शो में काफी भीड़ देखने को मिलती है। फैंस की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि हर बार हंगामा हो जाता है। यही कारण हैं की उनके शो को हर बार बीच में ही रोकना पड़ जाता है। वहीं खेसारी लाल यादव अपने एक स्टेज शो के लिए 15 लाख तक फीस लेते हैं।
अभिनेता फिल्मों से पहले किया करते थे ये काम
आपको बता दें, भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले खेसारी लाल लोक गित गाया करते थें। वही अपनी शुरुआती दिनों में वह रामायाण और महाभारत में गाना गाया करते थें। जब खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था तो उनके चाहने वालो की संख्या ना के बराबर थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे एक्टर ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उनकी पहला भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला था।