---विज्ञापन---

Bhojpuri New Song: हर तरफ छाया खेसारी लाल यादव का गाना ‘Dadhiya Badhiya Lagela’, यामिनी सिंह ने सिजलिंग अवतार से मचाया धमाल

Bhojpuri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। ऐसे तो जब भी खेसारी लाल का गाना रिलीज होता है, वह हर तरफ छा जाता है। लेकिन इस बार ट्रेंडिंग स्टार का गाना धमाल मचा दिया है। हर तरफ इसी गाने का बोल-बाला है। इस […]

Khesari Lal Yadav New Song 'Dadhiya Badhiya Lagela'
Khesari Lal Yadav New Song 'Dadhiya Badhiya Lagela'

Bhojpuri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। ऐसे तो जब भी खेसारी लाल का गाना रिलीज होता है, वह हर तरफ छा जाता है। लेकिन इस बार ट्रेंडिंग स्टार का गाना धमाल मचा दिया है। हर तरफ इसी गाने का बोल-बाला है।

इस गाने के वीडियो में खेसारी यादव के साथ (Khesari Lal yadav) भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही हैं। दोनों अपने शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी को गाना ‘हसीना’ में देखा गया था। इससे उन्होंने इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया था। अब इनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

और पढ़िएVideo: बर्फबारी के बीच शर्टलेस हुए खेसारी लाल यादव, वीडियो ने उड़ाया गर्दा

खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल और यामिनी सिंह का नया वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri New Video Song) ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ (Dadhiya Badhiya Lagela) को हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे आप खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर देख या सुन सकते हैं। इस वीडियो को दर्शकों से काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना हर तरफ छा गया है। वीडियो में खेसारी और यामिनी की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यामिनी अपनी अदाओ डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना रही हैं। ट्रेंडिंग स्टार का ये गाना म्यूजिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो को अभी तक मिनियन्स लोग देख चुके हैं।

गाने को अखिलेश कश्यप और मुकेश यादव लिखे हैं

गाना ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ (Dadhiya Badhiya Lagela) को खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स भोजपुरी के मशहूर राइटर अखिलेश कश्यप और मुकेश यादव लिखे हैं। म्यूजिक एबी गुप्ता ने दिया है। कंपोजर शुभम तिवारी हैं। इसके साथ ही वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है।

और पढ़िएरिलीज होते ही विवादों में आया Rakesh Mishra का गाना ‘Pistal Pe Lahanga’, जानें क्या है मामला

खेसारी लाल का ये गाना भी हो रहा वायरल

आपको बता दें कि इससे पहले खेसारी लाल और यामिनी सिंह (Khesari Lal Yadav-Yamini Singh Songs) की जोड़ी को गाना ‘हसीना’ (Haseena) में देखा गया था। उनका ये रिलीज होते ही हर तरफ छा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी सिंजलिंग अदाओं और मूव्स से तो सभी को घायल ही कर दिया था। उनके इस गाने पर लाखों रील्स वीडियो भी बन चुके हैं और लोग इसे भी बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 15, 2022 05:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.