TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bhojpuri New Chhath Song: नीलकमल सिंह का ‘Jaldi Jaldi Chalo Re Kahara’ छठ गीत हुआ रिलीज, लोग देख रहे हैं बार-बार

Bhojpuri New Chhath Song: भोजपुरी के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज कल उनके कई गाने ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहे हैं और सिंगर के फैंस को भी उनके नए-नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों इंडस्ट्री में नीलकमल और एक्ट्रेस […]

Neelkamal Singh New Chhath Song
Bhojpuri New Chhath Song: भोजपुरी के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज कल उनके कई गाने ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहे हैं और सिंगर के फैंस को भी उनके नए-नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों इंडस्ट्री में नीलकमल और एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttrakhandi) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लोगों के मिजाज को देखते हुए निलकमल सिंह ने दिवाली के बीच सृष्टि उत्तराखंडी के साथ एक नया छठ सॉन्ग ‘जल्दी जल्दी चलो रे कहारा’ (Jaldi Jaldi Chalo Re Kahara) पेश किया है। जिसे लोगों की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को 24 घंटे के भीतर ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फेस्टिव लुक लोगों को आ रहा है पसंद

‘Jaldi Jaldi Chalo Re Kahara’ के वीडियो में नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी पारंपरिक लिबास में दिख रही हैं। अभिनेता ने जहां नारंगी कलर का कुर्ता और पीला पजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं अभिनेत्री येलो साड़ी में दिख रही हैं। दोनों स्टार का फेस्टिव लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में महापर्व को ठीक वैसे ही दर्शाया गया है जैसा कि वास्तव में मनाया जाता है। वीडियो में नीलकमल अपनी पत्नी से कहते हैं जल्दी जल्दी अर्घ देने चलो वरना सूरज डूब जाएगा।

ये भी देखें

1 मिलियन से ज्यादा मिल चुका है व्यूज

नीलकमल सिंह का पावन पर्व छठ गीत ‘जल्दी जल्दी चलो रे कहारा’ सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसका हर एक विजुअल बहुत ही सुन्दर है। ऐसे में अगर आपके यहां भी महापर्व छठ मनाया जाता है तो ये गाने आपको अपने गांव की यादें तरों-तारा कर देगा। अभी तक इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तेजी से इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।

नीलकमल सिंह के इस गाने को भी मिल रहा है प्यार

आपको बता दें कि इससे पहले नीलकमल सिंह का छठ गीत ‘मथवा प लेके दउरवा’ रिलीज किया जा चुका है। इसमें भी उनके साथ एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी (Shristi Uttarakhandi) नजर आ रही हैं और दोनों स्टार इस वीडियो में छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद ही प्यारा लग रहा है। गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.