ज़िंदगी की जंग हार गईं संचिता उगले | मौत के 24 घंटे बाद भी उठ रहे हैं कई सवाल | सपनों को उड़ान देने की उम्र में फांसी लगाकर दी जान | सिर्फ संचिता ही नहीं, इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं… किसी ने बेरोज़गारी से हार मानी, तो किसी ने प्यार के दर्द में चुना मौत का रास्ता…महज़ 22 साल की उम्र में फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। आंखों में अनगिनत सपने थे, करियर को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन काम की कमी और इंडस्ट्री में पहचान बनाने का संघर्ष कथित तौर पर उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ता चला गया। आखिरकार संचिता ज़िंदगी की जंग हार गईं और अपने पीछे छोड़ गईं सिर्फ आंसू, दर्द और अपने माता-पिता की उजड़ी हुई दुनिया।
संचिता को इस दुनिया से गए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके निधन को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब रुकेगा युवा कलाकारों की दर्दनाक मौतों का यह सिलसिला? कब तक सपने यूं ही टूटते रहेंगे और मां-बाप अपने जवान बच्चों को खोते रहेंगे? सबसे दर्दनाक बात यह है कि संचिता पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने कम उम्र में ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले भी टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई युवा एक्ट्रेसेस अपनी ज़िंदगी को समय से पहले खत्म कर अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में छोड़ चुकी हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि संचिता उगले से पहले किन-किन एक्ट्रेसेस की असमय मौत ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था और जिनकी कहानियां आज भी लोगों को भावुक कर देती हैं।