शादी के बाद पहली Holi मनाएंगे ये सेलेब्स

Deeksha Priyadarshi

बॉलीवुड और टीवी के कई फेमस सेलेब ऐसे हैं, जो इस बार अपने पार्टनर के साथ पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। जानिए इस लिस्ट में किनका नाम है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद ये पहली होली होगी। कपल पिछले साल सितंबर में शादी के बंधन में बंधे थे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले महीने ही एक दूजे के हो गए। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद ये उनकी पहली होली होगी।

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे से शादी की। शादीशुदा कपल के तौर पर ये उनकी पहली होली होगी।

आइरा खान और नुपुर शिखरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च को पुलकित सम्राट के शादी के बंधन में बंधी। कपल साथ में अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 2 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए। शादीशुदा कपल के तौर पर ये उनकी पहली होली होगी।

सुरभि चंदना और करण शर्मा

लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने पिछले साल ही मैतई रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा