दर्शकों का दिल जीतने वाले ऑनस्क्रीन 'सीएम'

Deeksha Priyadarshi

बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है। इसमें से कुछ कहानी काल्पनिक थी तो वही कुछ रियल लाइफ से प्रेरित। जानिए कौन हैं वो कलाकार।

सिल्वर स्क्रीन के मुख्यमंत्री

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म थलाइवी में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में  जे जयललिता की जिंदगी की कई कॉन्ट्रोवर्सी को दिखाया गया था।

कंगना रनौत

फिल्म नायक में अनिल कपूर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आज भी टीवी पर रिपीट में देखा जाता है।

अनिल कपूर

एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रिचा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के किरदार में दिखी हैं।

ऋचा चड्डा

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने 'पीएम नरेंद्र मोदी' के बायोपिक में गुजरात के मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है। फिल्म में मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने के सफर को भी दिखाया गया है।

विवेक ओबेरॉय

2018 में रिलीज हुई हुई फिल्म 'नोटा' में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है।

विजय देवरकोंडा

फिल्म 'नायक' में दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी भी मुख्यमंत्री के किरदार में नजर आए थे।

अमरीश पुरी