क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा और आरजे महवश का नाम पिछले एक साल से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। चहल और धनश्री के तलाक के दौरान सोशल मीडिया पर आरजे महवश को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं। किसी ने उन्हें तलाक की वजह बताया, तो किसी ने धनश्री को गोल्ड डिगर कहा। वहीं कुछ लोगों ने चहल पर भी चीटिंग के आरोप लगाए।दरअसल, 2025 में चहल और धनश्री के रिश्ते में दरार की खबरों के बीच चहल कई बार आरजे महवश के साथ नजर आए थे। दोनों को साथ घूमते, मैच देखते और टाइम स्पेंड करते देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। हालांकि महवश लगातार यही कहती रहीं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब हाल ही में आरजे महवश ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और चहल के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था और वो सिर्फ मुश्किल समय में एक दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी थीं।

---विज्ञापन---