Youtuber Wife Bathroom Video: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. इस बार सौरभ जोशी अपनी पत्नी अवंतिका की एक शरारत की वजह से खबरों की हेडलाइन में आए हैं. दरअसल, हाल ही में सौरभ ने अपनी पत्नी अवंतिका के साथ एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें अवंतिका कैमरा लेकर सीधे अपने घर के बाथरूम पहुंच जाती हैं. जहां सौरभ पहले से ही नहा रहे होते और अवंतिका उन्हें नहाते हुए ही रिकॉर्ड कर लेती हैं. इसके बाद जैसे ही ये व्लॉग यूट्यूब पर आता है, सौरभ जोशी की नहाने वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इसके बाद लोग उनके कंटेंट को लेकर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं.

सौरभ जोशी की नहाने वाली वीडियो जैसे ही वायरल हुई सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूज़र्स ने कहा कि एंटरटेनमेंट के नाम पर प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जा सकता है. कुछ लोगों का मानना था कि बाथरूम तक कैमरा ले जाना सिर्फ व्यूज बढ़ाने की कोशिश है. वहीं कई यूज़र्स ने इस पूरे वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया और दावा किया यह पहले से प्लान किया गया कंटेंट हो सकता है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस कंटेंट को बकवास और ओवर बताया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---