सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में राजनीति, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के रॉयल लुक की हो रही है। आइवरी रंग की सिल्क साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके लुक का सबसे खास आकर्षण हीरे और रूबी से जड़ा शानदार नेकलेस रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स नीता अंबानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने एलिगेंट अंदाज और शाही व्यक्तित्व से पूरी महफिल लूट ली। वहीं, उनके स्टाइल और ग्रेस को देखकर फैंस उन्हें "क्वीन ऑफ ग्रेस" भी कह रहे हैं। यही वजह है कि उनके वीडियोज़ और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---