Who is Swati Lodha: टीवी के पॉपुलर शो के फेसम तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एक्टर ने अपनी बेटी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में करवाई. इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. लेकिन इस शादी का सारा फोकस सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि उनकी मां स्वाति लोढ़ा पर भी था. स्वाति लोढ़ा उनकी सादगी, एलगेंस और मुस्कान ने हर किसी का दिल जीत लिया. चलिए जानते हैं कि आखिर शैलेश लोढ़ा की पत्नी कौन है और क्या करती हैं?

शैलेश लोढ़ा की रियल लाइफ पार्टनर स्वाति लोढ़ा कैमरों और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. लेकिन अपने काम की वजह से उनकी अलग पहचान है. स्वाति लोढ़ा एक बुक राइटर हैं. इसके अलावा वो मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरप्रेन्योर और एजुकेशनिस्ट हैं. उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी की है और एजुकेशन की फील्ड में लंबे समय से काम कर रही हैं. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें पैरेंटिंग, वुमेन डेवलपमेंट, सेल्फ ग्रोथ और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझाया गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---