'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई शाही शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज़ के बीच दुल्हन के साथ-साथ शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा ने भी लोगों का ध्यान अपनी सादगी और एलिगेंस से खींचा। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आए। स्वाति लोढ़ा पेशे से बुक राइटर, मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरप्रेन्योर और एजुकेशनिस्ट हैं। उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी की है और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने पैरेंटिंग, महिलाओं के सशक्तिकरण, सेल्फ-ग्रोथ और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों पर कई किताबें लिखी हैं। उनकी चर्चित पुस्तकों में Get Set Go, Why Women Are Who They Are, Don't Raise Your Kids, Raise Yourself और 54 Reasons Why Parents Suck! शामिल हैं। स्वाति ने बेटी स्वरा लोढ़ा की किताब तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं शैलेश लोढ़ा की लेखन यात्रा में भी उन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के मजबूत सपोर्ट सिस्टम माने जाते हैं। स्वाति लोढ़ा Life Lemonade की फाउंडर हैं, जहां लीडरशिप, पैरेंटिंग और मोटिवेशन से जुड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा वह ULTA School की भी संस्थापक हैं और देशभर के स्कूलों, कॉलेजों व कॉर्पोरेट संस्थानों में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी अपने सेशन देती हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और काम के दम पर अलग पहचान बनाई है।