'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर तमन्ना के साथ निकाह कर लिया है। एक्टर ने 3 अक्टूबर 2026 को एक प्राइवेट सेरेमनी में तमन्ना संग शादी की। निकाह के बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'द डे, माशाअल्लाह।' तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। वहीं निकाह और वलीमे के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें मोहसिन और तमन्ना परिवार और दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मल आउटफिट में मोहसिन काफी हैंडसम लगे, जबकि तमन्ना मल्टीकलर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। अब फैंस जानना चाहते हैं कि मोहसिन की पत्नी तमन्ना आखिर कौन हैं और क्या करती हैं। तमन्ना किसी टीवी शो या फिल्म में काम नहीं करतीं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और उनके प्रोफेशन, पढ़ाई, उम्र और परिवार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। अगस्त 2026 में मोहसिन ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर तमन्ना को अपना 'फॉरएवर पर्सन' बताया था। उन्होंने बताया था कि तमन्ना को डांस और सिंगिंग पसंद है। मोहसिन को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका के किरदार से खास पहचान मिली थी।