बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, इस वायरल तस्वीर पर न तो कृति और न ही कबीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बाहिया ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। उनकी दोस्ती कई बॉलीवुड सितारों और भारतीय क्रिकेटरों से भी बताई जाती है, जिसकी झलक उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों में देखने को मिलती है। कृति और कबीर के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अंतर भी अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।