Vivek Oberoi Third Daughter: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने अपनी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. विवेक ने बताया कि वह दो नहीं, बल्कि तीन बच्चों के पिता हैं. मालूम हो कि विवेक ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा की बेटी प्रियंका अलवा से साल 2010 में शादी की थी. इस शादी से विवेक और प्रियंका के दो बच्चे हैं, एक बेटा विवानवीर ओबेरॉय और बेटी अमेया निर्वान ओबेरॉय. अब सालों बाद विवेक ने बताया है कि विवान और अमेया के अलावा उनकी एक और बेटी है, जिसका नाम सहारा है.

बता दें कि विवेक सहारा के बायोलॉजिकल पिता नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उसे गोद लिया है. सहारा को विवेक ने तब गोद लिया था, जब वह महज ढाई साल की थी. अब उनकी यह बेटी 22 साल की हो चुकी है. दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए कैंसर रोज डे 2026 के कार्यक्रम में विवेक ने अपनी तीसरी बेटी सहारा को दुनिया से मिलवाया. विवेक ने जब सहारा को गोद लिया था, तब वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. हालांकि, अब सहारा पूरी तरह कैंसर मुक्त हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---