टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद आई इस खुशखबरी से फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि विवेक दहिया ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं बल्कि घबराहट थी। विवेक ने बताया कि पिता बनने की खबर सुनते ही उनके मन में जिम्मेदारियों का एहसास हावी हो गया। उन्होंने कहा कि वो पल बेहद खूबसूरत था, लेकिन साथ ही उन्हें लगा कि अब जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। अब सिर्फ अपने बारे में नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी के बारे में भी सोचना होगा। एक्टर ने माना कि शुरुआत में वो उतने एक्साइटेड नहीं थे, क्योंकि जिम्मेदारी का दबाव महसूस हो रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को समझाया और इस नए सफर की खूबसूरती को महसूस करना शुरू किया।