बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हीरो बनने से पहले उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। विजय ने कहा कि एक्टिंग में आने से पहले वह हैदराबाद में छोटे-छोटे मॉडलिंग असाइनमेंट किया करते थे। इसी दौरान एक मॉडल को-ऑर्डिनेटर ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की और उन्हें अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। विजय ने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि सामने वाला क्या कर रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा, "भाई, ये क्या कर रहे हो?" इस घटना से वह काफी निराश हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नए लोगों के लिए ऐसे अनुभव बेहद मुश्किल होते हैं, फिर भी उन्होंने अपने सपने से पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ने का फैसला किया।

---विज्ञापन---