Veteran Actor Prem Chopra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा एक बार फिर से खबरों की हेडलाइन में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में प्रेम चोपड़ा की एक लेटेस्ट झलक ने हर किसी को इमोशनल कर दिया है. कभी लोगों को अपनी खौफनाक मुस्कान से डारने वाले प्रेम चोपड़ा अब बेहद कमजोर और थके हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, 90 साल एक्टर की ऐसी हालत देख फैंस का दिल पसीज गया है. कई फैंस ने सोशल मीडिया पर दिग्गज एक्टर की सलामती और लंबी उम्र के लिए दुआ और प्रार्थना की.

दरअसल, प्रेम चोपड़ा की सामने आई नई तस्वीर में 90 साल के दिग्गज एक्टर व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी लटकी हुई स्किन और बेहद कमजोर हो चुका शरीर उनकी तबीयत की गवाही दे रहा है. लेकिन, इस हालात में भी एक्टर की आंखों में चमक और हौसले की रोशनी साफ दिखाई दे रही है. इस तस्वीर में प्रेम चोपड़ा के साथ फिल्ममेकर राकेश रोशन भी हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---