बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर अपनी दूसरी शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। उर्मिला से अलग होने के करीब दो साल बाद मोहसिन ने निधा भट्ट से निकाह किया और अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। निकाह की तस्वीरों के बाद अब कपल की हनीमून फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ दिन पहले मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी थी। इन तस्वीरों में उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी निधा का चेहरा भी रिवील किया था। निधा की खूबसूरती, ब्राइडल लुक और कपल की शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया था। खासकर वह पल काफी चर्चा में रहा, जब मोहसिन घुटनों के बल बैठकर अपनी दुल्हन को अंगूठी पहनाते नजर आए अब शादी के बाद मोहसिन और निधा अपने हनीमून फेज को यादगार बना रहे हैं। हाल ही में मोहसिन ने पत्नी के साथ खूबसूरत वादियों से एक रोमांटिक सेल्फी शेयर की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में निधा प्यार से अपना सिर मोहसिन के कंधे पर रखे नजर आ रही हैं, जबकि उनके हाथों की मेहंदी भी साफ दिखाई दे रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के बैकग्राउंड में दिख रही हसीन वादियां और प्राकृतिक नजारे इन रोमांटिक पलों को और भी खास बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस न्यूलीवेड कपल की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों को नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।