Ekta Kapoor Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने जब से शो का प्रोमो रिलीज किया है, उसके बाद से शो को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ये बात अलग है कि नागिन 7 की रिलीज डेट आउट नहीं हुई है। खैर नागरानी बनकर किस हसीना की सातवें सीजन में एंट्री होगी? ये जानने के लिए हर कोई बेताब है। इस बीच अपडेट है कि बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस नई नागिन के लिए कंफर्म हो गई है।
इच्छाधारी नागिन बन लौटेंगी प्रियंका
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हसीना कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी हैं। काफी वक्त से चर्चा है कि प्रियंका ही एकता कपूर की नई नागिन होंगी। जाहिर है कि बिग बॉस 16 के बाद से प्रियंका फिलहाल किसी खास शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनकी एक वेब सीरीज 'दस जून की रात' रिलीज हुई थी जो खास हिट नहीं रही। अगर प्रियंका नागिन बनकर नागिन 7 में नजर आती हैं, तो ये फैंस के लिए काफी खुशी की बात होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Naagin 7: नए सीजन में होगा दो नागिनों का होगा आतंक! एकता कपूर के शो पर आया अपडेट