मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और ‘The Challenge’ के विजेता Tyler Duckworth का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर से फैंस और शो से जुड़े लोग सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब 11:45 बजे पुलिस को उनके अपार्टमेंट भेजा गया था। पड़ोसियों ने उनके घर से पानी रिसने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को टायलर बाथरूम में मृत मिले। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले के संकेत नहीं दिए हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए ऑटोप्सी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निधन से एक दिन पहले ही टायलर को देखा गया था, जिससे उनके अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया। टायलर ने 2006 में MTV के ‘The Real World: Key West’ से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘The Challenge’ के कई सीजन में हिस्सा लिया और ‘Cutthroat’ व ‘Rivals’ में जीत हासिल कर दो बार चैंपियन बने। उन्होंने ‘All Stars 2’ और ‘All Stars 3’ में भी हिस्सा लिया था। उनके निधन से रियलिटी टीवी जगत में शोक की लहर है।

---विज्ञापन---