एक समय टीवी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार रहीं अनीता कंवल आज काम की तलाश में संघर्ष कर रही हैं। 'शांति', 'कुसुम', 'केसर' और 'बनेगी अपनी बात' जैसे हिट शोज़ से घर-घर पहचान बनाने वाली अनीता ने हाल ही में अपनी जिंदगी के कई दर्दनाक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एक दौर में वह एक साथ 13-13 शोज़ में काम करती थीं, लेकिन आज इंडस्ट्री उन्हें काम नहीं दे रही है। बातचीत के दौरान अनीता ने अपनी बेटी पूजा कंवल के संघर्ष का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूजा ने बड़े सपनों के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और साल 2004 में फिल्म 'ऊफ क्या जादू मोहब्बत है' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इंडस्ट्री का सफर आसान नहीं रहा। अनीता के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री में काम के दौरान पूजा को कई आपत्तिजनक फोन कॉल्स आते थे, जिनमें काम के बदले समझौते की बात की जाती थी। अनीता ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी का साथ दिया और उसे गलत रास्ते पर नहीं जाने दिया।

---विज्ञापन---